Moonrise Arena एक 2D ऐक्शन RPG है जो आपको एक जादूगरनी के नियंत्रण में रखता है जो कि ज़ॉंबीस के अंतहीन भीड़ को हराने के लिए उनकी खोज कर रही है। सौभाग्य से, आपके पास अपने निपटान में शक्तिशाली मंत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला है।
Moonrise Arena में नियंत्रक बहुत सरल हैं। स्क्रीन के बाईं ओर एक आभासी मूवमेंट (गतिविधि) स्टिक और दाईं ओर ऐक्शन बटन्स हैं। आप सामान्य हमले बटन के अलावा पांच अलग-अलग मंत्रों के बटन के साथ शुरू करते हैं। इस तरह, आप अपने सभी दुश्मनों को नष्ट करने के लिए शानदार तालमेल बना सकते हैं।
जब आप एक स्तर को पूरा कर लेते हैं, क्योंकि आप सभी दुश्मनों को नष्ट करने में सक्षम रहे या क्योंकि आप खुद हार चुके, तो आप गांव जा सकते हैं। गाँव के अंदर, आप कई अलग-अलग स्नेहशील पात्र पा सकते हैं जो आपके साथ लेन देन करने के इच्छुक हैं। उदाहरण के लिए, लोहार आपको अपने स्टाफ (कर्मचारी) को सुधारने के लिए, खेल के दौरान आपके द्वारा अर्जित क्रिस्टल का उपयोग करने देता है। दूसरी ओर, पॉशन (औषधी) विक्रेता, आपको दुश्मनों से लड़ने के दौरान उपयोग करने के लिए कुछ सर्वोत्तम औषधि प्राप्त करने देता है।
Moonrise Arena एक उत्कृष्ट 2D ऐक्शन और रोल-प्लेइंग गेम है जिसमें एक आकर्षक रेट्रो-पिक्सेल ग्राफिक अनुभाग शामिल है। यह खेल एक विशाल विविधता, २० से अधिक विभिन्न सेटिंग्स, तीन अलग-अलग कठिनाई मोड, और काफी अच्छी संख्या में मंत्र भी प्रदान करता है जिसका उपयोग आप अपने सभी दुश्मनों को नष्ट करने के लिए कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
बहुत बढ़िया, संगीत अच्छा है और मैं इसे ख़ूब आनंद उठाता हूँ।